
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तहसील परिसर के पुराने और जर्जर भवन बरसात के मौसम में हादसे का कारण बनते जा रहे हैं। कई भवनों की छतों से पानी टपक रहा है और दीवारों में दरारें पड़ने से कर्मचारियों व फरियादियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कार्यालयों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख भी बारिश के कारण खराब होने की आशंका है।बीते 20 जून को तहसील परिसर में एक भवन की छत का प्लास्टर गिरने से मां-बेटी घायल हो गई थीं। इसके बावजूद कई भवनों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवनों की तत्काल मरम्मत, तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।