news-details

जर्जर सड़कों के खिलाफ आप का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में आम आदमी पार्टी कानपुर नगर ने रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। काकादेव स्थित कुलवंती नर्सिंग होम के सामने उखड़ी सड़क पर दोपहर 12 बजे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही कई मोहल्लों की गलियां भी लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।पूर्व नगर प्रभारी आशुतोष सेंगर ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से शहर की सड़कों की समस्या शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पार्टी नेताओं ने जल्द सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने काकादेव पुलिस को अधिकारियों के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में नगर पूर्व अध्यक्ष अनुज शुक्ला, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव और विधि प्रकोष्ठ कानपुर नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।