news-details

जर्जर मकान में रह रहे परिवार को आवास की सौगात

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के बीकापुर विकासखंड स्थित ग्राम खजुराहट निवासी अर्पिता पाण्डेय के जर्जर कच्चे मकान में बच्चों सहित रहने की जानकारी पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता कर परिवार को आवश्यक सहायता तथा पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद अर्पिता पाण्डेय का मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। अधिकारियों को शौचालय सहित अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।