news-details

जरीब चौकी पर आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जरीब चौकी चौराहे पर 8 मई को प्रस्तावित फोरलेन एलिवेटेड ट्रैक के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा और कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की है। बजरिया थाने की ओर से आने वाले वाहन जरीब चौकी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को रामबाग चौराहे से दाहिनी ओर मोड़कर ब्रह्मनगर मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं घंटाघर चौराहा और बांस मंडी की तरफ से आने वाले वाहनों को संगीत टॉकीज तिराहे से बाएं मोड़कर आचार्यनगर होते हुए जीटी रोड की ओर भेजा जाएगा।गोल चौराहे से आने वाले वाहन जरीब चौकी से घंटाघर की दिशा में नहीं जा सकेंगे। इन्हें अफीम कोठी होते हुए जीटी रोड मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। फजलगंज चौराहे से आने वाले वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग पूजा प्लाईवुड एंड हार्डवेयर से संगीत टॉकीज चौराहा तक सड़क के दोनों ओर कराई जाएगी।ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।