news-details

जनता को निर्बाध बिजली मिले, शिकायतों का हो तत्काल समाधान: एमएलसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर ने महोबा एवं हमीरपुर के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही में आए आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की मरम्मत कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एमएलसी ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) आम उपभोक्ताओं के फोन रिसीव कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। साथ ही गांवों में खराब ट्रांसफार्मर (डीपी) को शीघ्र बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अधीक्षण अभियंता, महोबा लक्ष्मी शंकर, अधीक्षण अभियंता, हमीरपुर तथा विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एमएलसी को आश्वस्त किया कि विभाग स्तर पर सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराया जाएगा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है।