news-details

‘जनता के बीच विधायक गायब, बिठूर में विकास कहां है?’ :ब्रजेंद्र यादव

You can share this post!

विकास गायब, जनता परेशान
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पारदर्शी चर्चा कार्यक्रम में बिठूर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र यादव ने विभिन्न स्थानीय और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग ही पीडीए है। आज दलित, पिछड़े, नारी शक्ति, किसान और नौजवान समेत समाज का बड़ा वर्ग समस्याओं से जूझ रहा है और लोग बदलाव चाहते हैं। ब्रजेंद्र यादव ने कहा कि बिठूर विधानसभा की जनता आज शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, रोजगार, खेल सुविधाओं, स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में घूमने और जनता के बीच जाने पर विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि बिठूर की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने जलभराव की समस्या को लेकर भी सवाल उठाए। ब्रजेंद्र यादव ने कहा कि बारिश के दौरान क्षेत्र के कई इलाकों में चारों तरफ पानी भर जाता है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक जनता के बीच सक्रिय रूप से नजर नहीं आते और समस्याओं के समाधान की दिशा में पर्याप्त काम नहीं हुआ है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं पर मुकदमे और दबाव की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह लगातार बिठूर विधानसभा के गांवों और क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। अवैध खनन के मुद्दे पर ब्रजेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने इस मामले को सबसे पहले उठाया था। उन्होंने कहा कि मुद्दा उठाने के बाद उन पर आरोप लगाए गए कि अवैध खनन करने वाले उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ब्रजेंद्र यादव ने कहा कि बिठूर की जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, जलभराव और विकास से जुड़े ठोस समाधान चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाना ही उनकी प्राथमिकता है।


अवैध खनन पर ब्रजेंद्र यादव का बड़ा हमला
अवैध खनन के मुद्दे पर ब्रजेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने इस मामले को सबसे पहले उठाया था। उन्होंने कहा कि मुद्दा उठाने के बाद उन पर आरोप लगाए गए कि अवैध खनन करने वाले उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।