news-details

जनसम्पर्क के दौरान रश्मि सिंह ने बांटे आम के पौधे

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद रश्मि सिंह ने गुरुवार को भादर विकासखंड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के साथ चौपाल लगाई और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। रश्मि सिंह ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को भी अयोध्या की तर्ज पर भव्य रूप देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने ग्राम प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं को आम की उन्नतिशील प्रजातियों के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम पौधरोपण के लिए अनुकूल है, इसलिए खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।शुक्रवार को रश्मि सिंह ने पत्रकार आलोक रंजन के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा ठेंगहा में डेयरी संचालक बालमुकुंद तिवारी के घर पहुंचकर समूह की अध्यक्ष व सचिव से मुलाकात की और पौधे वितरित किए। भावलपुर की प्रधान माधुरी को भी आम का पौधा प्रदान किया।