news-details

जनसभा में 30 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  बाँदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई को उनकी पंडित जे एन कालेज में आयोजित जन सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने योजना बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। साथ ही बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व् जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए बरसात के मौसम को देखते हुए सम्बन्धित अधिकारीयों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए हर सम्भव प्रयास करना है स अभी से वाहनों को प्रमुख जगह पर पहुँचाने व् लोगों को लाने व ले जाने की व्यवस्था की चिंता करना है स जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वहाँ उस काम की समुचित व्यवस्था करना है। सभी मण्डल अध्यक्षो से कम से कम 2 - 2 हजार की संख्या लाने को कहा गया है। इस प्रकार जन सभा में लगभग 30 हजार की संख्या का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि केवल बाँदा विधान सभा से हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, राजभवन उपाध्याय, ममता मिश्रा अमित सेठ भोलू, मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आशीष अवस्थी, धीरेन्द्र सिंह धीरू, सुधीर सिंह, पंकज रायकवार, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।