
जनसुनवाई में सौ से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। जनता दर्शन में सौ से शिकायतें आई। सांसद ने सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से सम्बंधित प्रार्थना पत्र लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंताओं को भेजे गए हैं। सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण, सोलर लाइट,हाईमास्ट लाइट, इलाज हेतु आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, रोजगार, स्थानांतरण, स्कूलों में प्रवेश तथा अन्य जनहित के मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।जनता दर्शन में लगभग 46 प्रार्थना पत्र सोलर लाइट,18 सड़क निर्माण,6 हाईमास्ट लाइट सहित चिकित्सा ,शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े अनेक मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सांसद श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई।इस अवसर पर लोगों ने सांसद की सहजता, उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांधी परिवार द्वारा अमेठी में स्थापित जनसेवा, जनसंपर्क और जनता के प्रति समर्पण की परंपरा को किशोरी लाल शर्मा पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वे निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।जनता दर्शन में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का प्रमाण रही कि अमेठी की जनता अपने सांसद पर विश्वास व्यक्त कर रही है। जनमानस का मानना है कि किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार और अमेठी के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हुए जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,पूर्व एमएलसी दीपक सिंह,ठाकुर इसराक,प्रवक्ता अनिल सिंह,ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, गीता सिंह,मुन्ना त्रिसुंडी,राजीव सिंह,बैजनाथ तिवारी,रामबरन कश्यप सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्मृति ईरानी के दौरे के एक सप्ताह बाद अमेठी पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 26मई को भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आई थीं। दौरे के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उनका दुःख बांटा। स्मृति ईरानी ने एक दिवंगत बूथ अध्यक्ष के बच्चों की शिक्षा और परवरिश का बीड़ा स्वयं उठाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी को बूथ अध्यक्ष के घर भेजकर बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया है और बच्चों को स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई है।