
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर।
पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि हमीरपुर पुलिस जनता की सुरक्षा, न्याय और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है और प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।