news-details

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं शिकायतें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी संजय चौहान ने भूमि, राजस्व, विकास, चिकित्सा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।