
पारदर्शी विकास , महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निरंतर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह द्वारा मय यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।बिना हेलमेट वाहन चलाने,तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संचालन, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनजैसे उल्लंघनों पर विशेष ध्यान देते हुए चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 112 चालान किए गए, जिन पर कुल रुपया 98 हजार समन शुल्क अधिरोपित किया गया। समस्त कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार की गई।