news-details

जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का सफल समापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। केंद्र सरकार के जनसेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विकासखंडों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का मंगलवार को सफल समापन हो गया। "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।शिविरों में कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन और विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।विकासखंड शुकुल बाजार में विधायक सुरेश पासी तथा जामों में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया तथा टीकाकरण, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन किया।जनपद प्रशासन के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शासन व जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना रहा। शिविरों में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की।