news-details

जन्मदिवस पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर आज

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और जनकल्याण को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार 22 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कुड़वा दिलीपनगर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया एवं कुशीनगर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और उपचार संबंधी सलाह भी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने इसे मानव जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल बताते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।विधायक पीएन पाठक ने क्षेत्र की माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी आयोजन का लाभ उठाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों का कहना है कि जनसहभागिता और सहयोग ही ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों की सबसे बड़ी शक्ति है।