
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।