news-details

जमीन विवाद में रंगदारी मांगने का आरोप, चार पर केस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।काकोरी मोड़, मोहन रोड निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। घटना के दिन वह जमीन का सौदा कराने वाले व्यक्ति के साथ शाकुंतला विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान नंद पाल यादव अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जमीन पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि जमीन पर जाना है तो पहले रुपये देने होंगे। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पारा पुलिस ने तहरीर के आधार पर नंद पाल यादव और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।