
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमीन विवाद के चलते 40 वर्षीय किसान रामकरण की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रहे थे। मृतक के भाई ने सगे भाई गयाप्रसाद और भतीजे दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।