news-details

जलभराव से ग्रामीण परेशान, सफाई की मांग तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक स्थित भटपुरा गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गांव के कई हिस्सों में लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई समय पर नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो जाती है और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामसेवक, विमल, गोपाल और राहुल ने बताया कि जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम प्रधान अशफाक अली ने बताया कि गांव में शीघ्र ही विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जाएगा।