news-details

जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग फिर खुली

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  आलमनगर वार्ड स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग को दोबारा खोल दिया गया है। राजाजीपुरम-जलालपुर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते 22 फरवरी 2026 को क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी, जिससे आसपास के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में क्रॉसिंग को फिर से शुरू कराया गया। पार्षद रेखा सिंह, पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह, स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के लगातार प्रयासों के बाद यह संभव हो सका।क्रॉसिंग खुलने के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे जलाकर इस फैसले का स्वागत किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्रॉसिंग शुरू होने से हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, ओपी वर्मा, प्रमोद शर्मा, मुकेश सिंह, सरिता शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, मनीषा गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।सभी ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया।