
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ज़िले में संचालित परियोजनाओं से जलापूर्ति और जल कनेक्शन को लेकर आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार को अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव की अनुपस्थिति में मुख्यालय के अवर अभियंता इंजीनियर राजेश गुप्ता ने निर्माण कम्पनियों के प्रतिनिधियों, कार्मिकों और अवर अभियंताओं को फोन करके एक दर्जन से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। पिछले एक महीने के भीतर आई जी आर एस पोर्टल पर 1029शिकायतें आई हैं। गुरुवार तक इनमें से 821शिकायतों का निस्तारण हुआ है।अधिकांश शिकायतें जलापूर्ति बाधित होने और जल कनेक्शन से सम्बंधित हैं। तमाम ग्रामीण परियोजनाओं से जलापूर्ति शुरू होने के बाद जल कनेक्शन की मांग कर रहे हैं और पोर्टल पर शिकायतें ठोंक रहे हैं।
रोड रेस्टोरेशन का काम पूरा नहीं हुआ
शासन की ओर से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल वितरण प्रणाली के निर्माण के दौरान टूटी सड़कों को ठीक करने का काम 10नवम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी रोड रेस्टोरेशन का काम पूरा नहीं हुआ है।