
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं से नियमित जलापूर्ति, गृह संयोजन और पाइप लाइन लीकेज आदि समस्याओं को लेकर आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायतें बढ़ीं हुई हैं। अधिकांश गांवों में सुबह और शाम के समय नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।बड़ी संख्या में लोग जल कनेक्शन के लिए शिकायत कर रहें हैं। एक जुलाई से 24जुलाई तक आई जी आर एस पोर्टल पर 398शिकायतें आई हैं। इनमें से 235का निस्तारण हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी से जुलाई तक 2300आई जी आर एस आई हैं। इनमें से सात सौ शिकायतें अभी निस्तारण को लम्बित हैं। आई जी आर एस के निस्तारण के लिए अवर अभियंता इंजीनियर नीरज प्रजापति ने शनिवार को निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और शिकायतों की जांच कर निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। जिले में 944 राजस्व ग्रामों में जलापूर्ति के लिए 487परियोजनाएं संचालित हैं।275परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।जल निगम विभाग ने 691गांवों में जलापूर्ति का दावा किया है,492में से 404ओवर हेड टैंकों का निर्माण हो चुका है।जलापूर्ति के मामले में लोगों की शिकायतें कम नहीं हो रही हैं।कई गांव ऐसे हैं जहां केवल दो तीन पानी चलने के बाद टोंटियां सूखी पड़ी हुई हैं।संचालित अधिकांश परियोजनाओं पर जल अर्पण दिवस और जल चौपाल के कार्यक्रम न होने से जनता में जागरूकता की कमी है।