news-details

जल, जंगल और पहाड़ बचाने को बनी कार्ययोजना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। वन चेतना पार्क, नवाब टैंक में 'बांदा जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान' के तहत बैठक आयोजित हुई। इसमें जल स्रोतों, वनों और पहाड़ों के संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने अवैध खनन पर नियंत्रण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग, वैज्ञानिक तरीके से पेड़ों की शिफ्टिंग, नई कॉलोनियों में ग्रीन लैंड अनिवार्य करने और बड़े स्तर पर पौधारोपण पर जोर दिया। अभियान से जुड़े सदस्य अपनी लिखित कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे तथा गांवों में जागरूकता चौपाल भी आयोजित की जाएगी।