news-details

जैव विविधता दिवस पर नमामि गंगे का आह्वान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास का संदेश देकर नमामि गंगे ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लोगों को जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस साल की थीम " स्थानीय कदम, वैश्विक असर" के दृष्टिगत धरती पर मौजूद विभिन्न जीव-जंतुओं, पौधों, सूक्ष्मजीवों और पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विलुप्त हो रही गौरैया, गंगा में रहने वाली डॉल्फिन , कछुए की तस्वीर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही तख्तियां लेकर पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का आह्वान किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन का अद्भुत ताना-बाना है, जिसमें सभी पौधे, जानवर और सूक्ष्मजीव शामिल हैं। यह हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्वच्छ हवा, पानी और मिट्टी प्रदान करते हैं। जैव विविधता हमें भोजन, दवाइयाँ और प्राकृतिक संसाधन भी देती है।आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, वैभव तिवारी, सुष्मिता शर्मा, सोनाली मिश्रा, कर्तव्य शर्मा एवं अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे ।।