news-details

ज्वैलरी दुकान से 26 लाख की चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। गुडंबा इलाके में चोरों ने एक ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाकर करीब 26 लाख रुपये का सोना-चांदी और नकदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।गुडंबा बाजार में पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनु ज्वेलर्स के मालिक टुनटुन ने बताया कि वह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी।मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर पर ताले लगे थे, लेकिन चोरों ने बीच से रॉड डालकर शटर उठा लिया और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला खाली था।पीड़ित के अनुसार चोर करीब 7 किलो चांदी, 17 ग्राम सोना और 13 हजार रुपये नकद ले गए। कुल नुकसान लगभग 26 लाख रुपये बताया जा रहा है।सूचना पर गुडंबा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही है।