news-details

ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया।नरवल के करबिगवां निवासी कृष्णा की ‘कृष्णा ज्वेलर्स’ दुकान से चोर करीब पांच से छह चांदी की तोड़ियां और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।