news-details

ज्वैलर्स चोरी का खुलासा, 7 किलो से ज्यादा सोना बरामद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गोपालबाग क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर 7 किलो 126 ग्राम सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।एडीजी एसके भगत ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी और उसका भाई मोहन सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार विष्णु ज्वैलर्स की दुकान का पूर्व कर्मचारी था और उसे चोरी के आरोप में पहले नौकरी से निकाला गया था। उसे दुकान के सुरक्षा इंतजाम और अन्य जानकारी थी।पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद सामान को अलग-अलग थैलियों में रखकर गोपालबाग में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीवीआर, लॉकर की चाबी, गैस कटर, वायर कटर, कपड़े और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 11 टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एडीजी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।