news-details

जैतपुर में हुई सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी।  रविवार को जैतपुर में बसपा की ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।रवि प्रकाश मौर्य ने बसपा सरकार में पिछड़े वर्ग के हित में हुए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि 1984में बसपा के बनने के बाद पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को राजनीति में भागीदारी और मान सम्मान मिला है।बहन मायावती जी ने पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के सम्मान में जिले बनाए और कई शैक्षिक संस्थानों की स्थापना की। अमेठी को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से जिला बनाया।बैठक को मंडल संयोजक रोहित गौतम ने भी संबोधित किया। जिला संयोजक प्रमोद गौतम,माधव सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।