

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रतनपुर, झंडा चौराहा रतनपुर, कलकपुरवा, भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, समाधि पुलिया नौबस्ता, तौदकपुर नौबस्ता, मर्दनपुर-पिपौरी, कैंधा-गज्जपुरवा, रानिया बाजार, श्याम नगर, रतनलाल स्टेडियम किदवई नगर, जागेश्वर मंदिर मसवानपुर, शारदा नगर, नौबस्ता टेम्पो स्टैंड, जुगराजपुर और पनकी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।इस दौरान जीत प्रताप सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।समारोहों में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के बीच अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।