news-details

जिप लाइन हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में जिप लाइन झूले से गिरकर 16 वर्षीय कुनाल अग्रवाल की मौत हो गई। हादसा ताजगंज स्थित चौपाटी में हुआ, जहां फिरोजाबाद निवासी चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ घूमने आए थे। बताया गया कि कुनाल एडवेंचर एक्टिविटी के तहत जिप लाइन पर चढ़ा था। जैसे ही वह एक छोर से दूसरे छोर की ओर बढ़ा, उसकी सेफ्टी बेल्ट का हुक टूट गया और वह लोहे की रेलिंग से टकराते हुए नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और दिमाग में सूजन आने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुनाल की मां का बेटे को उठाने की गुहार लगाते हुए वीडियो भी सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने एडवेंचर कंपनी के मैनेजर संतोष दुबे और सेफ्टी इंचार्ज अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति सुरक्षा मानकों, उपकरणों और प्रमाणपत्रों की जांच करेगी। जांच पूरी होने तक चौपाटी को बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई है।