news-details

जानकीपुरम में सेवा सेतु शिविर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जानकीपुरम स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों का पंजीकरण कराया गया।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ओडीओपी योजना के तहत चिकनकारी कार्य के लिए दुबग्गा निवासी सनी वर्मा को 32 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत डेयरी व्यवसाय के लिए जानकीपुरम निवासी मनजीत सिंह यादव को 4,37,500 रुपये का चेक प्रदान किया गया।भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।शिविर में नगर निगम, जलकल, सेवायोजन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, दिव्यांगजन, वोटर कार्ड और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए।