news-details

जैनबगंज में पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर ‌। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बाजारसुकुल में पेड़ों की अवैध कटान की एक शिकायत सामने आई है। ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ियां लदी हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।डी एफ ओ रणवीर मिश्र ने मामले को संज्ञान में लिया है और सम्बंधित रेंजर और वनदरोगा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जैनबगंज में भारत गैस एजेंसी के पास खुले आम हरे पेड़ों की कटाई और ट्रैक्टर पर लदे लकड़ियों के बोटे की फोटो शनिवार को सोशल मीडिया और जिला प्रशासन के ग्रुप पर वायरल हुई है।डी एफ ओ ने मामले को संज्ञान में लिया है और अधीनस्थों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।डी एफ ओ रणवीर मिश्र ने बताया कि जैनबगंज में पेड़ की एक डाल टूटकर गिरी थी,जिसे दुकानदार ने हटाया है।