
पारदर्शी विकास ब्यूरोकुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद कुशीनगर की टीम के प्रतिभाग के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 2 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार ट्रायल सायं तीन बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में कराया जाएगा।जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। मंडलीय चयन 3 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। इसके बाद चयनित टीम 7 से 9 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अपने विद्यालय एवं कॉलेज के जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर चयन-ट्रायल में भेजने की अपील की है।दस्तावेज जरूरी: ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के लिए विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र में से आवश्यक अभिलेख तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अभिलेखों के बिना खिलाड़ी को चयन/ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।