news-details

जाम से राहत और शहर के सुंदरीकरण की दिशा में बड़ा कदम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद को जाममुक्त और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए किरण कालेज चौराहे से बाबूलाल चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से शहरवासियों को लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और बांदा को सुंदर एवं विकसित शहर बनाने की दिशा में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार बांदा के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण नागरिक सुविधाओं को मजबूत करेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, पंकज रावत, सभासद वीरेंद्र सक्सेना, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, निखिल सक्सेना, जिला महामंत्री, आशीष पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, रामराज गुप्ता आनंद, सुनील त्रिपाठी, संतोष अवस्थी, मयंक सर्राफ सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने “सुंदर बांदा, विकसित बांदा” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।