news-details

जिम की सेंटर मैनेजर पर गबन का आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर स्थित एक निजी जिम में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जिम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने सेंटर मैनेजर और एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिम संचालक साजिद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विराट खंड स्थित जीवन शॉपिंग सेंटर में उनका फ्यूजन फिट जिम पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित हो रहा है। जिम में आयुषी श्रीवास्तव पिछले आठ वर्षों से सेंटर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनके जिम्मे मेंबरशिप, कैश कलेक्शन, यूपीआई भुगतान, कार्ड ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय लेन-देन का कार्य था। वहीं आकाश शर्मा पिछले चार वर्षों से सेल्स टीम में कार्यरत थे।संचालक के अनुसार हाल ही में कराए गए आंतरिक ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं। आरोप है कि सेंटर मैनेजर ने फर्जी पीओएस रसीदें तैयार कर ग्राहकों से प्राप्त धनराशि कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में स्थानांतरित कर ली। जांच के दौरान कई ऐसे भुगतान भी सामने आए जो ग्राहकों द्वारा किए गए थे, लेकिन जिम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं मिले।जिम प्रबंधन का कहना है कि 5 मार्च को हुई बातचीत में संबंधित कर्मचारी ने अनियमितताओं को स्वीकार करते हुए रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में न तो पैसा वापस किया गया और न ही संपर्क किया गया। पुलिस बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।