
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा-लखनऊ रोड पर फोर्बिसगंज चौराहे के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। गोंडा के जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम यादव की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टिनशेड में जा घुसी। हादसे के समय कार में अधिकारी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।बताया जा रहा है कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि टिनशेड के नीचे खड़ी एक बाइक और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान पहुंचा है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाबूराम यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ जरवल से गोंडा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आने और हल्की झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित हो गई।उन्होंने बताया कि वह खुद वाहन चला रहे थे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एयरबैग खुलने से बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि वाहन तेज रफ्तार में नहीं था और सामान्य गति से चल रहा था।