
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को जिला कोषागार कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर डबल और सिंगल लॉकर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लॉकरों की सुरक्षा, रखरखाव और उनमें सुरक्षित अभिलेखों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और पंजिकाओं को अद्यतन रखने के साथ लॉकर संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोषागार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अभिलेखों के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी हरीश कुमार सोलंकी, एसडीएम सदर ब्रह्मानंद और उप जिला मजिस्ट्रेट अर्सला नाज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।