
PARDARSHI VIKASH NEWS Dr. Ankur Lathar ने कान्हा गौशाला देवराम गाड़िया का औचक निरीक्षण कर गौवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी गौवंश सुरक्षित और संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की।गौशाला परिसर के निरीक्षण में कुछ पंखे टूटे हुए मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल नए पंखे लगवाने और गौवंशों के लिए बेहतर शीतल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सक ने बताया कि सहभागिता योजना के तहत अब तक 70 गौवंश विभिन्न लोगों को सौंपे जा चुके हैं और उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है।गौवंशों को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों को गुड़, चना और केले भी खिलाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, चारा और चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।