
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कूलर , वाटर कूलर पंखे और फर्नीचर उपलब्ध कराएं हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और स्टेशन अधीक्षक ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। बुधवार को एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक ने मालाएं पहनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया।