news-details

जिला मुख्यालय पहुंचे अयोध्या कमिश्नर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। शुक्रवार को अयोध्या मंडल के कमिश्नर ने सुल्तानपुर जनपद का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और आगामी वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की। कमिश्नर ने अवैध हुक्का बार और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी कड़े निर्देश दिए।पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर ने बताया कि 12 जुलाई को जनपद में "एक वृक्ष माँ के नाम" थीम के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सुल्तानपुर जिले में लगभग 47 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि 98 से 99 प्रतिशत पौधों का उठान हो चुका है और शेष भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।कमिश्नर ने बताया कि इस बार केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में बड़ी साइटों पर तारबंदी की व्यवस्था की जा रही है। अभियान में ईंधन, छायादार और औषधीय पौधों की किस्मों को प्राथमिकता दी गई है।मीडिया ने नगर कोतवाली क्षेत्र में चल रहे अवैध हुक्का बारों का मुद्दा उठाया। कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित होने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह तत्काल पुलिस अधीक्षक से बात कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।भाजपा नेता द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारे जाने के वायरल वीडियो पर कमिश्नर ने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग में भ्रष्टाचार और जांच के विषय पर उन्होंने मीडिया से साक्ष्य साझा करने को कहा, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।