news-details

जिला जज ने जेल का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिला न्यायाधीश मनोज कुमार राय के नेतृत्व में सोमवार को जिला कारागार का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला जज ने जेल प्रशासन को बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।