
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेक्स रैकेट मामले में पिछले माह जेल भेजे गए बंदी की रविवार शाम उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर उसके दोनों बेटे अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर कर्रही निवासी 52 वर्षीय अंबिका सिंह को 16 मई को रावतपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अंबिका के दो बेटे करन प्रताप और यश प्रताप हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।परिजनों के अनुसार अंबिका शराब के आदी थे और लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार शाम जेल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी को लीवर संबंधी बीमारी थी। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।