news-details

जिला बदर होकर गांव पहुंचा आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में देवेंद्र कुमार कौशल उर्फ राजन (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूरबगांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर वर्ष 2015 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी, बलवा, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतलाल भार्गव, हेड कांस्टेबल दयाशंकर यादव और कांस्टेबल आकाश गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।