
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चिड़ियाघर प्रशासन ने फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा बंद कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट पर मिलने वाली 10 प्रतिशत छूट भी समाप्त हो गई है। अब पर्यटकों को टिकट काउंटर से ही नकद या यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदना होगा।प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग के दौरान तकनीकी समस्याओं और भुगतान संबंधी शिकायतों के चलते यह निर्णय लिया गया है। जू निदेशक ने बताया कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद ऑनलाइन टिकट सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। तब तक सभी टिकट केवल काउंटर से ही उपलब्ध होंगे।