news-details

जाजमऊ हादसे पर गरमाई राजनीति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ में 150 फीट रोड पर बुजुर्ग दंपत्ति की मौत के बाद मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। कैंट विधायक हसन रूमी ने बदहाल सड़कों और विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया कि सीवर, पाइपलाइन और निर्माण कार्यों के दौरान सड़कों की खुदाई के बाद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।विधायक ने हालिया सड़क हादसे का जिक्र करते हुए बरसात से पहले अधूरे कार्य पूरे कराने, खुले गड्ढों और मैनहोल को सुरक्षित करने तथा जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर काम नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।