
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में साले ने अपने जीजा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित मो. राशिद सिद्दीकी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, राशिद अपनी पत्नी के घर शिवानी विहार पहुंचे थे, जहां उनके 6 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट का आरोप साले इम्तियाज पर है। विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर चापड़ से हमला कर दिया।हमले के बाद घायल किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित ने गुडम्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।