news-details

जंगल में हंगामा, युवक पकड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अर्मापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात जंगल में एक युवती के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार युवती नशे की हालत में थी, इसलिए वह स्पष्ट बयान नहीं दे सकी। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।