news-details

जीएसटी अधिकारियों का व्यापारियों ने किया स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। शहर के जीएसटी विभाग में नवपदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर सेकंड तबस्सुम और असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल स्क्वाड शशि प्रकाश मौर्य का उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर एल.एस. शरण ने छोटे व्यापारियों से जीएसटी पंजीयन कराने की अपील की और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ की जानकारी दी। असिस्टेंट कमिश्नर रियाज अहमद ने जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने नए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बाल गोविंद, सफीक खान, आसिफ अंसारी, नन्दवंशी, कसीर अहमद, मेराज अहमद और अमर बहादुर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।