news-details

जीएनएम प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रवेश परीक्षा मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल के बांदा जनपद मुख्यालय स्थित आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र पर कुल 349 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि शेष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी तथा बायोमेट्रिक स्कैनिंग की कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में विद्यालय की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वीडियो निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रही सुनील सक्सेना और अनकी टीम ने भी परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया। कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच जीएनएम प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।