news-details

जीडीपी पर मायावती का हमला

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत जीडीपी विकास दर के सरकारी दावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश की आम जनता महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से परेशान है। ऐसे में सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर दिखाई देता है।मायावती ने सवाल उठाया कि उच्च विकास दर का वास्तविक लाभ देश के करोड़ों गरीब और मेहनतकश लोगों को कितना मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रामाणिक तरीके से जनता को इसका जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की आउटसोर्सिंग नीति की भी आलोचना की।मायावती ने कहा कि करीब 20 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सेवा निगम बनाने या मानदेय बढ़ाने के बजाय युवाओं को स्थायी सरकारी रोजगार देने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था में युवाओं को अफसरों की मनमानी, भ्रष्टाचार और शोषण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से रोजगार नीति में बदलाव की मांग की।