
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा जीआरपी ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 18 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। इस दौरान करीब 55 किलोग्राम गांजा और 1.5 किलोग्राम नशीला पाउडर नष्ट किया गया।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश के आदेश पर और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में की गई। प्रक्रिया जीआरपी इटावा थाने पर पूरी की गई और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया।जब्त किए गए मादक पदार्थों को 12 जून 2026 को मैनपुरी स्थित ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित टीम मौजूद रही।जीआरपी के अनुसार, जिन 18 मामलों में यह सामग्री जब्त की गई थी, वे वर्ष 2014 से 2024 के बीच दर्ज एनडीपीएस मामलों से संबंधित थे। इनमें गांजा, नशीला पाउडर और नशीली गोलियां शामिल थीं।अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद लंबे समय से सुरक्षित रखे गए इन मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया गया है और ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।